वाराणसी: हर साल 31 अगस्त को मलेशिया में मलेशिया नेशनल डे मनाया जाता है। इस दिन को मलेशिया इंडिपेंडेंस डे या मलय भाषा में हरी मर्डेका भी कहा जाता है। मलेशिया के लोगों को आजादी 31 अगस्त 1957 को मिली थी। मलेशियाई संविधान के आर्टिकल 160 के तहत जिस दिन मलेशिया को ब्रिटिश रूलर्स से स्वतंत्रता मिली थी, उसी दिन को औपचारिक रूप से मलेशिया में इंडिपेंडेंस डे में मनाया जाता है। मलेशिया में अगस्त के महीने को नेशनल मंथ के रूप में मनाया जाता है।
मलेशिया ब्रिटिश शासन का एक राष्ट्रमंडल राज्य था जो पहले अंग्रेजों द्वारा शासित था। मलेशिया के पहले प्रधान मंत्री टुंकू अब्दुल रहमान ने मंत्रियों और राजनेताओं को 1956 में अंग्रेजों के साथ स्वतंत्रता पर चर्चा करने के लिए कुछ जिम्मेदारी दी थी। 8 फरवरी, 1956 को मलेशिया की ब्रिटिश नियंत्रण से स्वतंत्रता के लिए एक समझौता किया गया था। 31 अगस्त, 1957 को मलेशिया को औपचारिक स्वतंत्रता प्रदान करने की घोषणा की गई थी।
मलेशिया प्रीहतिन इस वर्ष के मलेशिया राष्ट्रीय दिवस का विषय है। द स्टार के अनुसार, मेंटेक ने कहा कि यह उन सभी मलेशियाई नागरिकों के सम्मान में है जो COVID-19 महामारी की कठिनाइयों का सामना करने के लिए एक साथ आए।
आपको बता दें, 2019 में मलेशिया राष्ट्री दिवस का विषय ‘सयांगी मलेशियाकु: मलेशिया बर्सिह’ था जिसका अर्थ है लव माई मलेशिया और स्वच्छ मलेशिया।