वाराणसी: अक्सर हम सभी इतिहास के बारे में जानने के उत्सुक होते हैं. कई बार ये जानकारी हमारे लिए काफी महत्वपूर्ण भी साबित होती है. भारत और विश्व में आज के दिन यानी 7 दिसंबर को कई ऐसी घटनाएं हुई, जो इतिहास के पन्नों में आज भी दर्ज है. आइए डालते हैं इन पर एक नजर कि आखिर आज के दिन आखिर क्या-क्या खास घटनाएं घटित हुई थी.
7 दिसंबर की ऐतिहासिक घटनाएं
- 1825 – भाप से चलने वाला पहला जहाज ‘इंटरप्राइज’ कोलकाता पहुंचा.
- 1856 – देश में पहली बार आधिकारिक रूप से ‘हिंदू विधवा’ का विवाह कराया गया.
- 1941 – जापानी विमानों ने हवाई स्थित पर्ल हार्बर में अमेरिकी बेड़े पर हमला किया जिसमें 2043 लोग मारे गये.
- 1944 – जनरल रादेस्कू ने रोमानिया में सरकार का गठन किया.
- 1970 – पश्चिम जर्मनी और पोलैंड के बीच संबंध सामान्य हुए.
- 1972 – अमेरिका ने चंद्रमा के लिये अपने अभियान के तहत अपोलो 17 का प्रक्षेपण किया.
- 1983 – मैड्रिड एयरपोर्ट पर दो जेट विमानों के आपस में टकराने से 93 की मौत.
- 1988 – अर्मेनिया में 6.9 तीव्रता वाले भूकंप से 25 हजार लोगों की मौत, लाखों बेघर.
- 1995 – दक्षिण एशिया वरीयता व्यापार समझौता (साप्टा) प्रभावी. भारत ने संचार उपग्रह इनसेट-2सी का प्रक्षेपण किया.
- 2001 – कंधार में तालिबान ने हथियार डाले, विक्रमसिंघे श्रीलंका के नये प्रधानमंत्री नियुक्त.
- 2002 – तुर्की की आजरा अनिन मिस वर्ल्ड 2002 बनीं.
- 2002 – कश्मीर में अलगाववादी हिंसा में आठ मुस्लिम विद्रोहियों सहित 14 लोग मारे गए.
- 2003 – रमन सिंह छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री पद पर आसीन.
- 2004 – हामिद करजई ने अफगानिस्तान के पहले निर्वाचित राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण की.
- 2007 – यूरोप की कोलम्बर प्रयोगशाल को अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर पहुँचाने वाली अटलांटिस की बहुप्रतीक्षित उड़ान तकनीकि कारणों से स्थगित.
- 2008 – हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने चन्द्रमोहन को मुख्यमंत्री पद से बर्खास्त किया.
- 2008 – भारतीय गोल्फर जीव मिल्खा सिंह ने जापान टूर का किताब जीता.
- 2009 – डेनमार्क के कोपेनहेगन में जलवायु शिखर सम्मेलन शुरू.
7 दिसंबर को जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति
- 1879 – जतीन्द्रनाथ मुखर्जी (भारतीय क्रांतिकारी)
- 1887 – गोविन्द सिंह राठौड़ (भारत के जाबांज सैनिकों में से एक)
- 1889 – राधाकमल मुखर्जी (आधुनिक भारतीय संस्कृति और समाजशास्त्र के विख्यात विद्वान)
- 1924 – मारियो सोरेस (पुर्तगाल के पूर्व राष्ट्रपति)
- 1954 – अर्जुन राम मेघवाल (एक भारतीय राजनेता)
7 दिसंबर को हुए प्रसिद्ध व्यक्ति का निधन
- 1782 – हैदर अली (18वीं शताब्दी के मध्य एक वीर योद्धा था, जो अपनी योग्यता और काबलियत के बल पर मैसूर का शासक बना)
- 1977 – दीप नारायण सिंह (बिहार के भूतपूर्व दूसरे मुख्यमंत्री)
- 2003 – बेगम आबिदा अहमद (भारत के पाँचवे राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद की पत्नी)
- 2016 – चो रामस्वामी (भारतीय अभिनेता, हास्य कलाकार, राजनीतिक व्यंग्यकार, नाटककार, फिल्म निर्देशक और अधिवक्ता)
- 2019 – स्वयं प्रकाश (हिंदी साहित्यकार)
7 दिसंबर को हुए महत्वपूर्ण उत्सव और दिवस
- सशस्त्र सेना झंडा दिवस