वाराणसी: अक्सर हम सभी इतिहास के बारे में जानने के उत्सुक होते हैं. कई बार ये जानकारी हमारे लिए काफी महत्वपूर्ण भी साबित होती है. भारत और विश्व में आज के दिन यानी 6 दिसंबर को कई ऐसी घटनाएं हुई, जो इतिहास के पन्नों में आज भी दर्ज है. आइए डालते हैं इन पर एक नजर कि आखिर आज के दिन आखिर क्या-क्या खास घटनाएं घटित हुई थी.
6 दिसंबर की ऐतिहासिक घटनाएं
- 1907 – भारत के स्वतंत्रता संग्राम से संबंधित डकैती की पहली घटना चिंगरीपोटा रेलवे स्टेशन पर हुई.
- 1917 – फिनलैंड ने रुस से स्वतंत्रता की घोषणा की.
- 1926 – फिराक गोरखपुरी अपने साहित्यिक जीवन के आरंभिक समय में ब्रिटिश सरकार के राजनीतिक बंदी बनाए गए थे.
- 1946 – हाेमगार्ड संगठन की स्थापना की गई.
- 1978 – यूरोपीय देश स्पेन में संविधान को अंगीकार किया गया.
- 1983 – इजरायल की राजधानी यरुशलम में एक बस धमाके में छह नागरिकों की मौत.
- 1990 – युद्ध टालने के प्रयासों के तहत इराक के राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन ने इराक और कुवैत में बंधक बनाये गये सभी विदेशी बंधकों की रिहाई का आदेश दिया.
- 1992 – अयोध्या का विवादित बाबरी मस्जिद ढांचा गिराया गया. इसके फलस्वरूप हुई हिंसा में करीब 400 लोग मारे गये.
- 1997 – क्योटो (जापान) में अंतर्राष्ट्रीय जलवायु सम्मेलन प्रारम्भ.
- 1998 – बैंकॉक में 13वें एशियाई खेलों की शुरुआत, इटली को हराकर स्वीडन लगातार दूसरी बार डेविस कप विजेता बना. ह्यूगो शावेज वेनेजुएला के राष्ट्रपति चुने गये.
- 1999 – इंडोनेशियाई जेल से 283 कैदी फरार.
- 2001 – अफगानिस्तान में तालिबान हथियार डालने पर सहमत.
- 2002 – स्पेन के कार्लोस मोया को ‘एटीपी यूरोपियन प्लेयर आफ द इयर’ किताब दिया गया.
- 2007 – आस्ट्रेलिया के स्कूलों में अब सिक्ख छात्रों को कृपण साथ ले जाने और मुस्लिम छात्राओं को कक्षाओं में हिजाब पहनकर जाने की इजाजत मिली.
- 2008 – केन्द्रीय बैंक ने रेपो रेट और रिवर्स रेट में एक प्रतिशत की कटौती की. भारत व चीन की सेनाओं के बीच संयुक्त युद्धाभ्यास एक्सरसाइज हैंड इन हैंड 2008 कर्नाटक के बेलगांव में प्रारम्भ हुआ.
- 2012 – मिस्र में प्रदर्शन के दौरान सात लोग मारे गये और 770 घायल हुए.
6 दिसंबर को जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति
- 1732 – वॉरेन हेस्टिंग्स (ईस्ट इंडिया कंपनी के पहले गर्वनर जनरल)
- 1896 – बृजलाल वियाणी (मध्य प्रदेश के प्रमुख सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्त्ता)
6 दिसंबर को हुए प्रसिद्ध व्यक्ति का निधन
- 1956 – भीमराव आम्बेडकर (बहुजन राजनीतिक नेता और एक बौद्ध पुनरुत्थानवादी)
- 1998 – मेजर होशियार सिंह (परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक)
- 2009 – बीना राय (हिन्दी फिल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री)
- 2015 – डॉ. ब्रह्मदेव शर्मा (भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी)
- 2015 – राम मोहन (प्रसिद्ध भारतीय चरित्र अभिनेता)
6 दिसंबर को हुए महत्वपूर्ण उत्सव और दिवस
- नागरिक सुरक्षा दिवस
- होमगार्ड स्थापना दिवस