वाराणसी: अक्सर हम सभी इतिहास के बारे में जानने के उत्सुक होते हैं. कई बार ये जानकारी हमारे लिए काफी महत्वपूर्ण भी साबित होती है. भारत और विश्व में आज के दिन यानी 25 अगस्त को कई ऐसी घटनाएं हुई, जो इतिहास के पन्नों में आज भी दर्ज है. आइए डालते हैं इन पर एक नजर कि आखिर आज के दिन आखिर क्या-क्या खास घटनाएं घटित हुई थी.
25 अगस्त की ऐतिहासिक घटनाएं
- 1351- सुल्तान फिरोजशाह तुगलक तृतीय की ताजपोशी.
- 1916 – टोटनबर्ग के युद्ध में रूस ने जर्मनी को पराजित किया.
- 1940 – लिथुआनिया, लातविया और एस्तोनिया सोवियत संघ में शामिल हुए.
- 1957 – भारतीय पोलो टीम ने विश्व कप जीता.
- 1963 – सोवियत संघ के नेता जोसेफ स्टालिन के सोलह विरोधियों को फांसी पर चढ़ा दिया गया.
- 1975- भारत पोलो विश्व विजेता बना.
- 1977- सर एडमंड हिलेरी का सागर से हिमालय अभियान हल्दिया बंदरगाह से शुरू.
- 1980 – जिम्बाब्वे संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुआ.
- 1991 – बेलारूस सोवियत संघ से अलग होकर स्वतंत्र देश बना.
- 1997 – मासूमा, इब्तेकार ईरान की पहली महिला उपराष्ट्रपति नियुक्त.
- 2001 – लंदन में आस्ट्रेलिया के लेग स्पिनर शेनवार्न टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में 400 टेस्ट विकेट लेने वाले पहले स्पिन गेंदबाज बने.
- 2003- मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया और मुंबी देवी मंदिर के पास हुए कार बम विस्फोट में 50 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई तथा 150 से अधिक घायल हो गए.
- 2008- मध्य प्रदेश सरकार ने वर्ष 2008-09 के लिए सरकारी स्कूलों के सभी छात्रों को बीमा करने का अनुरोधन किया.
- 2011 – श्रीलंका की सरकार ने देश में घोषित आपातकाल को 30 वर्ष बाद वापस लिया.
25 अगस्त को जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति
- 1888 – इनायतुल्लाह खान मशरिकी (खाकसार आंदोलन के जनक और पाकिस्तान के निर्माण में अहम भूमिका निभाने वाले व्यक्ति)
- 1918 – बी. पी. मंडल (भारतीय राजनीतिक तथा बिहार के मुख्यमंत्री)
- 1926 – बाबूराव काले (5वीं लोकसभा के सदस्य)
- 1945 – विवेक कुमार अग्निहोत्री (I.A.S.अधिकारी, जो राज्य सभा के महासचिव रहे)
- 1948 – लुईस इस्लेरी (11वीं लोकसभा की सदस्य)
- 1952 – विजयकान्त (अभिनेता व नेता)
- 1953 – सुभाष सरकार (भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ राजनीतिज्ञों में से एक)
- 1962 – राजीव कपूर (फिल्म अभिनेता)
- 1994 – विनेश फोगाट (भारतीय महिला पहलवान)
25 अगस्त को हुए प्रसिद्ध व्यक्ति का निधन
- 2008 -अहमद फराज (प्रसिद्ध उर्दू कवि)
- 1972 – हरिभाऊ उपाध्याय (भारत के प्रसिद्ध साहित्यकार तथा राष्ट्रसेवी)
- 2012 – नील आर्मस्ट्रांग (चाँद पर कदम रखने वाले दुनिया के पहले अंतरिक्ष यात्री)