वाराणसी: अक्सर हम सभी इतिहास के बारे में जानने के उत्सुक होते हैं. कई बार ये जानकारी हमारे लिए काफी महत्वपूर्ण भी साबित होती है. भारत और विश्व में आज के दिन यानी 21 अगस्त को कई ऐसी घटनाएं हुई, जो इतिहास के पन्नों में आज भी दर्ज है. आइए डालते हैं इन पर एक नजर कि आखिर आज के दिन आखिर क्या-क्या खास घटनाएं घटित हुई थी.
21 अगस्त की ऐतिहासिक घटनाएं
- 1790 – जनरल मेडोस के नेतृत्व में ब्रिटिश सेना ने डिंडिगुल पर क़ब्ज़ा जमाया
- 1915 – पहले विश्व युद्ध के दौरान इटली ने तुर्की के खिलाफ युद्ध की घोषणा की
- 1959 – हवाई अमेरिका का 50वां प्रांत बना
- 1965 – यूरोपीय देश रोमानिया में संविधान को अंगीकार किया गया
- 1972 – वन्यजीव संरक्षण अधिनियम संसद में पारित
- 1972 – भारत में वन्य जीव संरक्षण अधिनियम पारित
- 1997 – पूर्वी चीन में चक्रवाती तूफ़ान विन्नी से 140 लोगों की मौत हुई और तीन हजार लोग घायल हुए
- 1983 – फिलीपींस के विपक्षी नेता बेनिग्रो एस. एक्विनो की स्वैच्छिक निर्वासन के पश्चात् वापसी, भूमि पर क़दम रखते ही गोली मारकर उनकी हत्या
- 1988 – भारत नेपाल सीमा पर आये तीव्र भूकंप से एक हज़ार लोगों की मौत
- 1991 – सोवियत संघ में राष्ट्रपति गोर्बाचोव अपदस्थ, मास्को में कर्फ़्यू, क्रान्ति विफल एवं गोर्बाचोव फिर से सत्ता में
- 1993 – राष्ट्रपति बोरिस येल्तसिन ने रूसी संसद भंग किया
- 2000 – दक्षिण-पूर्वी आर्देक प्रान्त में लगी आग से 1600 हेक्टेयर क्षेत्र में खड़े वन नष्ट, रूसी पनडुब्बी के सभी 118 सदस्यों के मारे जाने की पुष्टि
- 2003 – संयुक्त राष्ट्र महासचिव कोफ़ी अन्नान ने इराक में संयुक्त शांति सेना भेजने का प्रस्ताव खारिज किया
- 2005 – बांग्लादेश और भारत की सीमा सुरक्षा बल के जवानों के बीच संघर्ष विराम का समझौता सम्पन्न
- 2006 – इराक के अपदस्थ राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन ने नरसंहार ट्रायल में भाग लेने से इन्कार किया
- 2008 – श्रीनगर और ‘पाक अधीकृत कश्मीर’ की राजधानी मुजफ्फराबाद के बीच चलने वाली कारवां-ए-अमन बस सेवा फिर से प्रारम्भ.
- 2008 – मून मिशन पर भारत ने नासा से हाथ मिलाया
- 2009 – भारतीय नौसेना का लड़ाकू विमान ‘सी हेरियर’ गोवा से उड़ान भरने के पश्चात् अरब सागर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. विमान चालक ले. कमाण्डर सौरभ सक्सेना का निधन
- 2012 – अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ़ कांगो में इबोला वायरस के संक्रमण से 20 लोगों की जानें गई
- 2013 – मलेशिया में चिन स्वी मंदिर के समीप बस हादसे में 37 लोग मारे गए और 16 घायल लोग हुए
- 2014 – राफा में इजरायली हवाई हमले में हमास के तीन शीर्ष कमांडर मारे गए
21 अगस्त को जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति
- 1949 – अहमद पटेल (भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता थे)
- 1871 – गोपाल कृष्ण देवधर( भारत के प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता तथा सेवक)
- 1927 – बी. सत्य नारायण रेड्डी (एक स्वतंत्रता सेनानी, समाजवादी नेता और उत्तर प्रदेश, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल)
- 1934 – सुधाकरराव नाईक (भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ थे)
- 1979 – पेमा खांडू (भारत के सबसे युवा और अरुणाचल प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री है)
- 1915 – इस्मत चुग़ताई (भारतीय साहित्य में एक चर्चित और सशक्त कहानीकार के रूप में विख्यात हैं)
- 1910 – नारायण श्रीधर बेन्द्रे (प्रसिद्ध भारतीय चित्रकार थे)
21 अगस्त को हुए प्रसिद्ध व्यक्ति का निधन
- 2009 – बाबूलाल गौर (मध्य प्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमंत्री)
- 2007 – क़ुर्रतुलऐन हैदर (उर्दू की प्रसिद्ध लेखिका थी)
- 2006 – उस्ताद बिस्मिल्ला ख़ां (‘भारत रत्न’ से सम्मानित प्रख्यात शहनाई वादक)
- 1995 – सुब्रह्मण्यम चंद्रशेखर (खगोल भौतिक शास्त्री)
- 1981 – काका कालेलकर (भारत के प्रसिद्ध गांधीवादी स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षाविद, पत्रकार व लेखक)
- 1978 – वीनू मांकड़ (भारत के महान् क्रिकेट खिलाड़ियों में से एक थे. इनका नाम विश्व के श्रेष्ठ ऑलराउंडरों में गिना जाता है)
- 1948 – वामनराव बलिराम लाखे (भारत की आज़ादी के लिए संघर्ष करने वाले छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों में से एक)
- 1931 – विष्णु दिगम्बर पलुस्कर (प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक)
21 अगस्त को हुए महत्वपूर्ण उत्सव और दिवस
- विश्व उद्यमी दिवस