वाराणसी: अक्सर हम सभी इतिहास के बारे में जानने के उत्सुक होते हैं. कई बार ये जानकारी हमारे लिए काफी महत्वपूर्ण भी साबित होती है. भारत और विश्व में आज के दिन यानी 20 अगस्त को कई ऐसी घटनाएं हुई, जो इतिहास के पन्नों में आज भी दर्ज है. आइए डालते हैं इन पर एक नजर कि आखिर आज के दिन आखिर क्या-क्या खास घटनाएं घटित हुई थी.
ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार 20 अगस्त वर्ष का 232 वाँ (लीप वर्ष में यह 233 वाँ) दिन है। साल में अभी और 133 दिन शेष हैं।
20 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
- 1828 – राजा राम मोहन राय के ब्रह्म समाज के पहले सत्र का आयोजन कलकत्ता (अब कोलकाता) में संपन्न हुआ)
- 1897 – रोनाल्ड रॉस ने कलकत्ता (अब कोलकाता) के प्रेसिडेंसी जनरल हॉस्पिटल में काम करने के दौरान मलेरिया के कारक एनोफिलीज मच्छर की पहचान की.
- 1921 – केरल के मालाबार क्षेत्र में मोपला विद्रोह की शुरुआत हुई. ([मोप्ला् विद्रोह केरल के मालाबार क्षेत्र् में शुरू हुआ)
- 1949 – यूरोपीय देश हंगरी में संविधान को अंगीकार किया गया.
- 1955 – मोरक्को और अल्जीरिया में फ्रांस-विरोधी दंगों में सैकडों लोग मारे गए.
- 1972 – तत्कालीन सोवियत रुस ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया.
- 1979 – तत्कालीन प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह ने प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के 23 दिनाें के अंदर ही इस्तीफा दिया.
- 1979 – प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दिया.
- 1988 – पाकिस्तान के राष्ट्रपति जनरल जिया उल हक का हवाई दुर्घटना में निधन एवं सीनेट के सभापति ग़ुलाम इशहाक ख़ान राष्ट्रपति बने.
- 1988 – भारत और नेपाल में 6.5 की तीव्रता वाले भूकंप से एक हजार लोगों की मौत हुई.
- 1994 – सं.रा. अमेरिका द्वारा क्यूबा के शरणार्थियों को आश्रय देने की 28 वर्ष की पुरानी नीति को समाप्त करने की घोषणा.
- 1998 – लिएंडर पेस ने पीट सम्प्रास को हराकर पायलेट पेन अंतर्राष्ट्रीय टेनिस प्रतियोगिता जीता.
- 1991 – उत्तरी यूरोपीय देश इस्तोनिया ने तत्कालीन सोवियत रुस संघ से अलग होने की घोषणा की.
- 2001 – स्पेन में भारतीय चैम्पियन विश्वनाथन आनन्द ने स्पेन के अलेक्सेई शिरोव को शिकस्त देकर विलारोडेज शतरंज चैम्पियनशिप का खिताब जीता.
- 2002 – फिलिस्तीन छापामार नेता अबू निदाल मरा पाया गया .
- 2004 – फोर्ब्स पत्रिका ने विश्व की सर्वाधिक शक्तिशाली महिलाओं की सूची जारी की.अमेरिका की कोंडोलीजा राइस, चीन की वू यी तथा भारत की सोनिया गांधी क्रमश: प्रथम तीन स्थानों पर.
- 2008 – भारतीय शास्त्रीय संगीत की प्रसिद्ध कलाकार अरुणा साई राम को अमेरिका में विशिष्ट सम्मान से नवाजा गया.
- 2008 – रसायन व उर्वरक मंत्री राम विलास पासवान ने खाद उद्योग को चालू वित्त वर्ष में 22,000 करोड़ रुपये की अतिरिक्त सब्सिडी देने की घोषणा की.
- 2013 – उत्तरी काकेशस में रूसी पुलिस की कार्रवाई में नौ आतंकवादी मारे गए.
- 2012 – वेनेजुएला की राजधानी काराकस में दंगे में 20 लोग मरे.
20 अगस्त को जन्मे व्यक्ति
- 1986 – तानिया सचदेव – (भारत की महिला शतरंज खिलाड़ी हैं)
- 1915 – डी. देवराज अर्स – (कर्नाटक के 8वें मुख्यमंत्री थे)
- 1917 – त्रिलोचन शास्त्री – (प्रगतिशील काव्य धारा के प्रसिद्ध कवि)
- 1919 – बी. जे. दीवान – (आंध्र प्रदेश के कार्यवाहक राज्यपाल थे)
- 1944 – राजीव गाँधी – (भारत के नौवें प्रधानमंत्री थे)
- 1944 – कुमारी नाज – (हिन्दी फ़िल्म अभिनेत्री थीं)
- 1946 – एन. आर. नारायणमूर्ति – (इंफ़ोसिस कंपनी के संस्थापक)
- 1940 – राजेन्द्र कुमार पचौरी – (अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चित प्रसिद्ध पर्यावरणविद हैं)
- 1799 – जेम्स प्रिंसेप – (ब्राह्मी लिपि भाषाविद् एवं अशोक के शिलालेख पढ़ने वाले प्रथम अंग्रेज़ व्यक्ति थे)
- 1685 – फर्रुखसियर – (मुगल वंश के अजीमुश्शान का पुत्र था)
20 अगस्त को हुए निधन
- 2014 – बी. के. एस. आयंगर – (प्रसिद्ध भारतीय योग गुरु थे)
- 2011 – राम शरण शर्मा – (भारत के प्रसिद्ध इतिहासकार और शिक्षाविद)
- 1991 – गोपीनाथ मोहंती – (उड़िया भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार)
20 अगस्त के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
- सद्भावना दिवस (राजीव गाँधी का जन्म दिवस)