वाराणसीः आज 1 अप्रैल 2022 से एलपीजी गैस सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) के नए रेट जारी हो गए हैं. इस बार ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (Oil Marketing Companies) ने एक झटके में LPG गैस सिलेंडर के दाम 250 रुपये बढ़ा दिये हैं. यह बढ़ोतरी घरेलू रसोई गैस की जगह कमर्शियल सिलेंडर (Commercial Cylinder) में की गई है. अभी घरेलू रसोई गैस ग्राहकों को राहत है क्योंकि 10 दिन पहले की घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए थे. तब, 22 मार्च को कमर्शियल सिलेंडर सस्ता हुआ था.
19 किलो वाला एलपीजी सिलेंडर 1 मार्च को दिल्ली में 2012 रुपये में रीफिल हो रहा था. वही ये दाम 22 मार्च को घटकर 2003 रुपये पर आ गये थे. लेकिन आज 1 अप्रैल से दिल्ली में इसे रीफिल करवाने के लिए 2253 रुपये खर्च करने होंगे. मुंबई में 1955 की जगह आज से 2205 रुपये खर्च करने होंगे. वहीं, कोलकाता में अब 2,087 रुपये के बजाय 2351 रुपये जेब से खर्च करने होंगे. इसके अलावा चेन्नई में अब 2,138 रुपये के बजाय 2,406 रुपये लगाने होंगे.
एलपीजी सिलेंडर के लेटेस्ट रेट
महीना | दिल्ली | कोलकाता | मुंबई | चेन्नई |
01 अप्रैल 2022 | 2253 | 2351 | 2205 | 2406 |
22 मार्च 2022 | 2003 | 2087 | 1954.5 | 2137.5 |
01 मार्च 2022 | 2012 | 2095 | 1963 | 2145.5 |
01 फरवरी 2022 | 1907 | 1987 | 1857 | 2040 |
01 जनवरी 2022 | 1998.5 | 2076 | 1948.5 | 2131 |
01 दिसंबर 2021 | 2101 | 2177 | 2234.5 | 2234.5 |
01 नवंबर 2021 | 2000.5 | 2073.5 | 1950 | 2133 |
01 अक्टूबर 2021 | 1736.5 | 1805.5 | 1685 | 1867.5 |
पिछली बार यानी 1 मार्च को 19 किलो वाले LPG सिलेंडर की कीमतों में 9 रुपए की कटौती की गई थी. दिल्ली में इसकी कीमतें 2003 रुपए प्रति सिलेंडर हो गई थी. वहीं, कोलकाता में कीमतें 8 रुपये कम होकर 2087 रुपये हो गई थी. वहीं मुंबई में कीमत करीब 9 रुपये कम हुई थी.