कानपुर (उत्तर प्रदेश) : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आह्वान पर शुक्रवार को जनेश्वर मिश्र की जयंती पर महाराजपुर विधानसभा शहरी क्षेत्र के अंतर्गत सरकार के विरुद्ध साइकिल यात्रा निकाली गई. इस यात्रा के माध्यम से सपाइयों ने बढ़ती महंगाई, भ्रष्टाचार, पुलिस उत्पीड़न, किसान, मजदूरों, नौजवानों, महिलाओं की शोषणकारी नीतियों और भाजपा के प्रति रोष जाहिर किया. इस यात्रा का नेतृत्व प्रवीण सिंह बंटी यादव राष्ट्रीय महासचिव यूथ बिग्रेड के द्वारा किया गया.
यात्रा कॆ दौरान समाजवादी युवजनसभा जिलाध्यक्ष अर्पित यादव पार्षद, विधानसभा अध्यक्ष संतोष यादव, प्रदेश सचिव युवजनसभा रोहित शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद अजमेरी सिद्दीकी, पूर्व पार्षद आलोक यादव, जिला अध्यक्ष अधिवक्ता सभा रोहित सिंह टोनी, तरुण सिंह सत्यम मिश्रा, साहिल यदुवंशी, अमित वर्मा, बबलू, उमेश तिवारी, आशीष कुमार, धर्मेंद्र राज, पूर्व प्रदेश सचिव ब्रह्मदत्त सिंह, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष अनूप यादव, मीडिया प्रभारी अनुराग वर्मा.